Home Uncategorized हलवाई न आने से टूटी बांके बिहारी मंदिर में सैकड़ों साल पुरानी...

हलवाई न आने से टूटी बांके बिहारी मंदिर में सैकड़ों साल पुरानी परंपरा, ठाकुर जी को नहीं लग पाया भोग, गुस्से में सेवायत

0
1


Last Updated:

Banke Bihari Mandir Bhog News : आज एक के बाद एक हो रही भोग में देरी से गोस्वामी समाज में गुस्सा देखा गया. बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि इसकी वजह कमेटी की ओर से मंदिर के लिए तय किए गए हलवाइयों का समय पर नहीं पहुंचना रहा. मंदिर में ठाकुर जी को रोज चार भोग लगाए जाते हैं.

बांके बिहारी.

मथुरा. वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से बड़ी खबर है. आज यहां सैकड़ों साल पुरानी भोग परंपरा टूट गई. ऐसा हलवाइयों के समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण हुआ. भोग में देरी होता देख विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में गरमा-गरमी का माहौल बन गया. सुबह लगने वाला प्रसाद कई घंटों की देरी से लगाया गया. सफला एकादशी पर भी बांके बिहारी महाराज को दोपहर का राजभोग भी समय पर नहीं मिला. एक के बाद एक हो रही भोग में देरी से गोस्वामी समाज में गुस्सा फैल गया. बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि आज ठाकुर बांके बिहारी महाराज को समय पर भोग नहीं लग पाया. इसकी वजह कमेटी की ओर से मंदिर के लिए तय किए गए हलवाइयों का समय पर नहीं पहुंचना रहा.

कमेटी को लेकर विवाद
मंदिर में ठाकुर जी को रोज चार भोग लगाए जाते हैं. सुबह श्रृंगार के बाद बालभोग, दोपहर में राजभोग, शाम को उत्थापन भोग और रात को शयन भोग. एक व्यक्ति को भोग तैयार कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो हलवाइयों से भोग बनवाकर सेवाधिकारी को पहुंचाते हैं. आज (सोमवार) सुबह बालभोग समय पर नहीं पहुंचा. हंगामे के बाद पता चला कि कमेटी ने हलवाइयों का पिछला भुगतान नहीं किया, इसलिए वे काम पर ही नहीं आए. इससे गरमा-गरमी का माहौल बन गया. सेवायतों ने मांग की है कि हलवाइयों का तुरंत भुगतान किया जाए ताकि आगे चलकर ठाकुर जी सेवा में कोई रुकावट न आए. सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल अगस्त में मंदिर प्रबंधन के लिए हाई पावर्ड कमेटी गठित की थी. गठन के बाद से ही इस कमेटी को लेकर विवाद होता रहा है.

आगे क्या
सेवायतों का कहना है कि सैकड़ों साल में पहली बार बाल भोग की परंपरा टूटी है. दिनेश गोस्वामी ने दावा कि कि मेरे जीवन में पहली बार ऐसा हुआ है कि ठाकुर जी को बाल भोग नहीं लगाया जा सका है. हलवाई से बात हो गई है. ठाकुरजी के भोग में दोबारा कोई व्यवधान न पहुंचे, इसे सुनिश्चित कर लिया गया है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

हलवाई न आने से टूटी बांके बिहारी मंदिर की परंपरा, ठाकुर जी को नहीं लग पाया भोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version