Home Uncategorized 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने हैं, तो दिल्ली के इस मंदिर में...

12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने हैं, तो दिल्ली के इस मंदिर में जाएं पहुंच, हर मन्नत होगी पूरी!

0
8


रिया पांडे/दिल्ली: बहुत से लोग 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों का दर्शन करना चाहते हैं. लेकिन अलग-अलग कारणों की वजह से ऐसा हो नहीं पाता है. पर अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि आपके शहर राजधानी दिल्ली में आप एक साथ 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि कहां और कैसे आप भोलेनाथ के दर्शन कर सकते हैं.

दिल्ली के इस मंदिर में हैं 12 ज्योतिर्लिंग
दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित सबसे पुरानी और प्रसिद्ध गौरी शंकर के मंदिर के अंदर 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन करने के लिए भक्तों के लिए एक और मंदिर की स्थापना हुई है. मंदिर के पुजारी सुशील शुक्ला जी ने Bharat.one की टीम से बात करते हुए बताया कि 27 जुलाई 2024 की इस मंदिर की स्थापना की गई है. पंडित जी ने बताया कि जो भक्त एक साथ 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं, वह इस मंदिर में आकर दर्शन कर सकते हैं. इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां भारत के अलग-अलग ज्योतिर्लिंग स्थान से भोलेनाथ के शिवलिंग लाकर स्थापित किए गए हैं.

लाइन से कर सकेंगे भोलेनाथ के दर्शन
इस मंदिर में गुजरात के सौराष्ट्र में समुद्र किनारे स्थित सोमनाथ शिवलिंग, आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन, मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर, मध्य प्रदेश के खंडवा के ओंकारेश्वर, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के केदारनाथ,महाराष्ट्र के पुणे के भीमाशंकर,उत्तर प्रदेश के वाराणसी काशी के विश्वनाथ, महाराष्ट्र के नासिक के त्र्यंबकेश्वर,झारखंड के देवघर के बैद्यनाथ, गुजरात के वडोदरा के नागेश्वर,तमिलनाडु के रामेश्वरम रामेश्वर और महाराष्ट्र के औरंगाबाद घृष्णेश्वर शिवलिंग की स्थापना की गई है. जहां आपको लाइन से ही सभी भोलेनाथ की शिवलिंग के दर्शन करने को मिलेगी.

जानें टाइम और लोकेशन
आप 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन सुबह 4:00 से लेकर दोपहर 12:00 तक, उसके बाद शाम 4:00 बजे से लेकर रात 9:00 तक कर सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन लाल किला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version