Home Uncategorized Bhanu Saptami 2026 4 rajyoga made on 25 january Horoscope Zodiac Predictions...

Bhanu Saptami 2026 4 rajyoga made on 25 january Horoscope Zodiac Predictions 3 lucky Zodiac signs career new job | भानु सप्तमी पर बन रहे 4 राजयोग, इन 3 राशिवालों के लिए बेहद शुभ, करियर में उन्नति, नई जॉब, प्रमोशन का योग!

0
1


Bhanu Saptami Horoscope Zodiac Predictions 2026: भानु सप्तमी 25 जनवरी रविवार को है. पंचांग के अनुसार, जिस रविवार के दिन सप्तमी तिथि होती है, उस दिन भानु सप्तमी मनायी जाती है, इसे र​थ सप्तमी भी कहते हैं. इस बार की भानु सप्तमी पर 4 राजयोग बन रहे हैं. भानु सप्तमी पर मकर राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह की उपस्थिति से चतुर्ग्रही योग बना है. इसमें ही सूर्य और बुध से बुधादित्य राजयोग, सूर्य और शुक्र से शुक्रादित्य राजयोग, बुध और शुक्र से लक्ष्मी नारायण राजयोग, सूर्य और मंगल से आदित्य-मंगल राजयोग बना है. भानु सप्तमी का दिन 3 राशिवालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है. इन लोगों को करियर में उन्नति होगी. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है.

भानु सप्तमी 3 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी

तुला: भानु सप्तमी का दिन तुला राशिवालों के लिए अच्छा है. इस दिन आप किसी मंदिर या तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं, या फिर किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. इससे आपके लिए करियर में तरक्की की राह आसान हो सकती है.

तुला राशिवालों को बिजनेस में नई डील या पार्टनरशिप मिल सकती है. वहीं नौकरी करने वालों को जॉब का नया प्रस्ताव मिल सकता है या फिर वर्तमान जॉब में ही तरक्की का मौका मिल सकता है. हालांकि इस दिन अपने विरोधियों से सावधान रहें, वे आपकी तरक्की में बाधा डालने का काम कर सकते हैं.

वृश्चिक: भानु सप्तमी का दिन वृश्चिक राशिवालों के लिए भी शुभ है. इस दिन आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है. इसमें आपको अपने बॉस या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा. यह प्रोजेक्ट आपके करियर को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा कहा जा सकता है.

जो लोग बिजनेस करते हैं, उन लोगों को अपने प्लान पर काम करना होगा. इसमें पिता का सहयोग मिल सकता है. यह आपके लिए सफलतादायक होने की संभावना है. हालांकि मेहनत से समझौता करना भारी पड़ सकता है.

कुंभ: भानु सप्तमी के दिन धनु राशिवाले लोगों को काम में सफलता प्राप्त होगी. जो लोग लंबे समय से विदेश में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, उन लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है. आपको विदेश में नौकरी या करियर बनाने का मौका मिल सकता है.

जो लोग शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े हैं, उन लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है. इस समय में आप किसी पर आंखें मूंद कर भरोसा न करें और न ही भाग्य के भरोसे खुद को छोड़ दें. मेहनत करेंगे तो कामयाबी मिलेगी, समय अनुकूल है. लोगों को आपसे मदद की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version