Home Uncategorized When is monthly Durga Ashtami in December Know correct auspicious time and...

When is monthly Durga Ashtami in December Know correct auspicious time and importance of fasting from Ujjain Acharya

0
6



उज्जैन. सनातन धर्म में हर पर्व – हर त्योहार का अपना अलग ही महत्व होता है. साल के प्रत्येक महीने में मां आदि शक्ति दुर्गा की उपासना का भी विधान है. हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी तिथि के नाम से जाना जाता है. इस दिन माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा आराधना की जाती है. इस दौरान माता दुर्गा पृथ्वी पर निवास करती हैं. अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करती हैं. इस बार यह अस्टमी कब है. उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से जानते तिथि व शुभ मुहूर्त कब है.

कब है मासिक दुर्गा अष्टमी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 08 दिसंबर, दिन रविवार को सुबह 09 बजकर 44 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 09 दिसंबर, दिन सोमवार को सुबह 08 बजकर 02 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर इस बार 8 दिसंबर 2024 को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा.

जानिए मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का महत्व
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखने का विशेष महत्व होता है. इस दिन भक्त एक समय भोजन करते हैं या फिर फलाहार करते हैं. व्रत रखने से मन एकाग्र होता है और देवी दुर्गा की भक्ति में मन लगता है. पूरे विधि विधान से व्रत पूरा करने पर लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान होता है. इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है.इसलिए यह व्रत रखा जाता है.

ऐसे करें मां दुर्गा कि पूजा
मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद गंगाजल डालकर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए. माता दुर्गा का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए. इसके साथ ही माता दुर्गा के सामने दीप प्रज्वलित करना चाहिए. उसके बाद अक्षत सिंदूर और लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए. भोग के रूप में मिठाई चढ़ाना चाहिए. धूप,दीप, अगरबत्ती जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से माता दुर्गा जल्द प्रसन्न होती है और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version