Wednesday, February 4, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Aaj Ka Singh Rashifal 03 February 2026: सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा मंगलवार, करियर-कारोबार में तरक्की के योग, पढ़ें आज का राशिफल 


Aaj Ka Singh Rashifal 03 February 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज मकर लग्न की पत्रिका बन रही है. सूर्य और शुक्र लग्न में स्थित हैं, जबकि बुध और मंगल अस्त अवस्था में हैं. इसी कारण राहु वक्री होकर कुंभ राशि के साथ धन भाव में बैठा है. यह ग्रह स्थिति भौतिक सुख, ऐशो-आराम और आर्थिक मजबूती के संकेत दे रही है. आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला और नई ऊर्जा देने वाला साबित हो सकता है.

3 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. आज ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. सिंह राशि के जातकों को आज लाभ, सुख-सुविधा और सम्मान की प्राप्ति के योग बन रहे हैं.

करियर और शिक्षा राशिफल 
करियर से जुड़े जातकों के लिए आज वेतन के साथ अतिरिक्त आमदनी के योग बन रहे हैं. कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल रहेगा और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. हालांकि, नई नौकरी की तलाश करने वाले या प्रमोशन की उम्मीद रखने वाले लोगों को अभी कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है. लक्ष्य के प्रति एकाग्रता बढ़ेगी और पढ़ाई में मन लगेगा. मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. जो छात्र लंबे समय से पढ़ाई में पिछड़ रहे थे, उन्हें भी सुधार का मौका मिलेगा.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. पानी से जुड़ी समस्याएं, अस्थमा या शुगर से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए खानपान पर ध्यान दें और समय पर दवा लें. अधिक थकान से बचें और आराम को प्राथमिकता दें, तभी दिन बेहतर रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. बिक्री में बढ़ोतरी होने से आय में इजाफा होगा. कई स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा. ज्योतिषाचार्य की सलाह है कि आज किसी नए क्षेत्र में निवेश करने की बजाय अपने मौजूदा व्यापार में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. सोच-समझकर किए गए फैसले भविष्य में अच्छा लाभ दे सकते हैं.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में आज संतुलन बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच प्रेम और समझ बढ़ेगी. आपसी सामंजस्य अच्छा रहने से रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव की स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन कुछ मामलों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं.

आज का शुभ अंक 
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज सिंह राशि वालों के लिए 6 अंक शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 5, 7 और 9 अंक भी लाभकारी साबित हो सकते हैं. निवेश, लॉटरी या किसी भी प्रकार के आर्थिक फैसले लेते समय इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा. आज किए गए आर्थिक प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.

आज इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. बसंत सोनी की सलाह है कि आज के दिन प्रेम संबंधों और निजी फैसलों में जल्दबाजी से बचें. किसी नए प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार या अस्वीकार न करें. पहले सोच-विचार करें, फिर निर्णय लें. धैर्य और समझदारी से लिया गया फैसला आपके लिए लाभकारी साबित होगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-singh-rashifal-today-03-february-2026-leo-daily-horoscope-love-career-business-health-money-astro-local18-10133554.html

Hot this week

marriage problems solution। जानकी जयंती 2026 पर करें सरल उपाय

Last Updated:February 04, 2026, 18:52 ISTJanki Jayanti 2026:...

Topics

Surya Grahan 2026। सूर्य को अर्घ्य देना सही है या नहीं?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का नाम सुनते...
Exit mobile version