Last Updated:
Lord Shiva Avatar : भगवान शिव का वीरभद्र अवतार उनके रौद्र रूप का प्रतीक है, जो दक्ष के यज्ञ में अपमानित होने पर सती के आत्मदाह के बाद प्रकट हुआ, यह अवतार शक्ति के सदुपयोग का संदेश देता है, जिसमें वीरता के साथ भ…और पढ़ें

भगवान शिव का वीरभद्र अवतार उनके रौद्र रूप का प्रतीक है.
हाइलाइट्स
- भगवान शिव का वीरभद्र अवतार रौद्र रूप का प्रतीक है.
- वीरभद्र अवतार शक्ति के सदुपयोग का संदेश देता है.
- वीरभद्र अवतार धर्म और अधर्म के बीच भेद सिखाता है.
Lord Shiva Avatar : हमारे सनातन धर्म में समय-समय पर ईश्वर ने अनेकों अवतार लिए हैं. इसी तरह भगवान भोलेनाथ ने भी अनेक अवतार लिए भगवान भोलेनाथ का सबसे पहला अवतार उनका रौद्र रूप वीरभद्र अवतार था.वीरभद्र का अवतार भलेनाथ के रौद्र रूप का प्रतीक है. इस अवतार से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है. आइये विस्तार से जानते हैं.
शिव का रौद्र रूप है वीरभद्र : यह अवतार तब हुआ था जब ब्रह्मा के पुत्र दक्ष ने यज्ञ का आयोजन किया लेकिन भगवान शिव को उसमें नहीं बुलाया. जबकि दक्ष की पुत्री सती का विवाह शिव से हुआ था. यज्ञ की बात ज्ञात होने पर सती ने भी वहां चलने को कहा लेकिन शिव ने बिना आमंत्रण के जाने से मना कर दिया. फिर भी सती जिद कर अकेली ही वहां चली गई. अपने पिता के घर जब उन्होंने शिव का और स्वयं का अपमान अनुभव किया तो उन्हें क्रोध भी हुआ और उन्होंने यज्ञवेदी में कूदकर अपनी देह त्याग दी. जब भगवान शिव को यह पता हुआ तो उन्होंने क्रोध में अपने सिर से एक जटा उखाड़ी और उसे रोषपूर्वक पर्वत के ऊपर पटक दिया. उस जटा के पूर्वभाग से महाभंयकर वीरभद्र प्रगट हुए.
शास्त्रों में भी इसका उल्लेख है :
क्रुद्ध: सुदष्टष्ठपुट: स धूर्जटिर्जटां तडिद्व ह्लिस टोग्ररोचिषम्.
उत्कृत्य रुद्र: सहसोत्थितो हसन् गम्भीरनादो विससर्ज तां भुवि॥
ततोऽतिकाय स्तनुवा स्पृशन्दिवं. – श्रीमद् भागवत -4/5/1
अर्थात सती के प्राण त्यागने से दु:खी भगवान शिव ने उग्र रूप धारण कर क्रोध में अपने होंठ चबाते हुए अपनी एक जटा उखाड़ ली, जो बिजली और आग की लपट के समान दीप्त हो रही थी. सहसा खड़े होकर उन्होंने गंभीर अठ्ठाहस के साथ जटा को पृथ्वी पर पटक दिया. इसी से महाभयंकर वीरभद्र प्रगट हुए. भगवान शिव के वीरभद्र अवतार का हमारे जीवन में बहुत महत्व है. यह अवतार हमें संदेश देता है कि शक्ति का प्रयोग वहीं करें जहां उसका सदुपयोग हो. वीरों के दो वर्ग होते हैं- भद्र एवं अभद्र वीर.
वीरभद्र का अर्थ : राम, अर्जुन और भीम वीर थे. रावण, दुर्योधन और कर्ण भी वीर थे लेकिन पहला भद्र (सभ्य) वीर वर्ग और दूसरा अभद्र (असभ्य) वीर वर्ग है. सभ्य वीरों का काम होता है हमेशा धर्म के पथ पर चलना तथा नि:सहायों की सहायता करना. वहीं असभ्य वीर वर्ग सदैव अधर्म के मार्ग पर चलते हैं तथा नि:शक्तों को परेशान करते हैं. भद्र का अर्थ होता है कल्याणकारी. अत: वीरता के साथ भद्रता की अनिवार्यता इस अवतार से प्रतिपादित होती है.
February 15, 2025, 18:02 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/lord-shiva-fierce-form-importance-and-message-of-veerabhadra-avatar-know-more-in-hindi-9034511.html