Home Astrology Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2025: मेष राशि वालों को सपनों...

Saptahik Rashifal 6 to 12 October 2025: मेष राशि वालों को सपनों को साकार करने के अवसर मिलेंगे, वृषभ और मिथुन वालों के भाग्य के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे!

0
5


Last Updated:

Weekly Horoscope 6 to 12 October 2025: मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर का यह सप्ताह सामान्य रहेगा लेकिन वृषभ और मिथुन राशि वालों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह मेष राशि वालों सपनों को साकार करने के कई अवसर मिलेंगे और कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. लाभ की दृष्टि से इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे और विवाहित लोग वैवाहिक सुख का आनंद लेंगे. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 6 से 12 अक्टूबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

मेष साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 अक्टूबर 2025)
अक्टूबर के इस सप्ताह मेष राशि वालों को अपने सपनों को साकार करने के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन इनका लाभ उठाने के लिए आपको आलस्य और अहंकार का त्याग करना होगा अन्यथा बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं मिलेगा. इस सप्ताह परीक्षा और प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है या उन्हें पढ़ाई में कुछ बड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह की शुरुआत में पुराने दोस्तों से मिलने आदि के कार्यक्रम बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े प्रोजेक्ट समय पर पूरे करने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें और किसी को भी पैसा उधार देने से बचें. व्यवसायी जातकों को इस सप्ताह जोखिम भरे सौदे करने से बचना चाहिए. हालांकि, विदेश में कार्यरत लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. घर में परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. लव लाइफ मजबूत होगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. अत्यधिक भागदौड़ या अत्यधिक काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान बनी रह सकती है.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 अक्टूबर 2025)
अक्टूबर का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य और रिश्तों, दोनों पर बहुत ध्यान देने की ज़रूरत होगी. आपको समझना होगा कि जीवन ही सब कुछ है. ऐसे में इस सप्ताह किसी भी शारीरिक समस्या को नज़रअंदाज़ करने की गलती न करें, अन्यथा आपको उसके इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. इस सप्ताह आपको काम की थकान, मौसमी बीमारी या किसी पुरानी बीमारी के फिर से उभरने की समस्या हो सकती है. सप्ताह की शुरुआत से ही कार्यक्षेत्र में आने वाली रुकावटें आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं. इस दौरान कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या वरिष्ठ से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. लाभ की दृष्टि से इस सप्ताह व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. आय की तुलना में व्यय अधिक रहेगा. संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है. वृषभ राशि वालों को लव लाइफ में सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत होगी. अपने रिश्ते का अनावश्यक प्रदर्शन या अधीरता आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है. एक छोटी सी गलती रिश्तों में खटास का बड़ा कारण बन सकती है. मुश्किल समय में आपका जीवनसाथी आपका साथ देगा.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 अक्टूबर 2025)
अक्टूबर के इस सप्ताह मिथुन राशि वालों के काम बनते-बनते बिगड़ते रहेंगे. ऐसे में आपको किसी से भी बात करते समय बहुत सावधानी बरतने की ज़रूरत होगी. इस सप्ताह आपकी विनम्रता और व्यवहार कुशलता आपके लिए फ़ायदे का सौदा साबित हो सकती है. सप्ताह की शुरुआत में आपको काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद रहेगी और नए संपर्कों में वृद्धि होगी. इस दौरान आपकी मुलाक़ात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है जो आपके करियर और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में काफ़ी मददगार साबित हो सकता है. सप्ताह के मध्य में भाग्य के सहयोग से कार्य में प्रगति होगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. इस दौरान आपको धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे. घर में किसी प्रियजन के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह शुभ है. लव लाइफ में मजबूती आएगी और आपका लव पार्टनर आप पर अपना सारा प्यार लुटाएगा. अगर आप अभी तक सिंगल हैं, तो आपके जीवन में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है. किसी के साथ हाल ही में हुई दोस्ती लव लाइफ में बदल सकती है. विवाहित लोग वैवाहिक सुख का आनंद लेंगे. ससुराल पक्ष का सहयोग मिलता रहेगा.

भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9

About the Author

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-mesh-vrishabh-mithun-zodiac-sign-saptahik-rashifal-6-to-12-october-2025-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-9703390.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version