Real and Fake Mawa Difference: इन दिनों तिरुपति बाला जी मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी से बना घी, मछली का तेल होने के बाद से मथुरा के वृंदावन में मिलने वाले प्रसाद के पेड़ों में भी मिलावट होने की बात सामने आई है. जब जांच हुई तो पेड़ों में स्टार्च मिले होने की बात कही गई. दरअसल, खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने वृंदावन के कई मिठाई के दुकानों में जाकर पेड़ों के सैंपल लिए थे. मिठाई में मिलाए जाने वाले मावा (Mawa) में स्टार्च होने की भी बात सामने आई है. इन तमाम खबरों से लोगों की भावनाएं तो आहत हुई ही हैं, साथ ही अब वे इन मिलावटी प्रसाद, मिठाइयों के सेवन से भी परहेज कर रहे हैं.
अक्सर त्योहारों के समय भी मिठाइयों में खूब मिलावट की जाती है. खासकर, खोया से बनने वाली मिठाइयों में तो हद से ज्यादा हलवाई मिलावट करते हैं. ये सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. एक के बाद एक अब पर्व-त्योहार शुरू होने वाले हैं. ऐसे में मिठाई खरीदते समय खास ध्यान देने की जरूरत होगी वरना आप, आपके बच्चे बीमार पड़ सकते हैं. लोकल छोटी दुकानों, रोड साइड मिलने वाली मिठाइयों को बिल्कुल न खरीदें. अच्छी क्वालिटी और शुद्ध खोया वाली मिठाई खरीदना है तो आप यहां बताए गए ट्रिक्स से असली-नकली खोया की पहचान कर सकते हैं.
मावा में ऐसे की जाती है मिलावट (Original and Fake Mawa)
आपको शायद पता नहीं होगा कि जो मावा आप खरीद रहे हैं, उसे कुछ हलवाई किन चीजों को मिलाकर इसमें मिलावट करते हैं. दरअसल, इसमें कई बार मैदा, मिल्क पाउडर, सिंघाड़े का आटा, सिंथेटिक मिल्क आदि चीजें डाल दी जाती हैं. ऐसा मावा खाकर पेट खराब हो सकता है. पाचन शक्ति को नुकसान होता है. डायरिया, पेट दर्द, फूड पॉयजनिंग भी हो सकती है.
असली-नकली खोया की पहचान कैसे करें? (Adulteration in mawa)
1. मावा असली है या नकली इसके लिए आप एक कटोरी में गर्म पानी डालें. उसमें थोड़ा सा आयोडीन और एक-दो चम्मच मावा डाल दें. यदि खोया नीले रंग का नजर आए तो समझ लें कि खोये में किसी चीज की मिलावट की गई है.
2. जब मावा खरीदें तो पहले थोड़ा सा उंगलियों पर लेकर रगड़ कर देखें. असली होगा तो दानेदार, चिकना होगा, नकली को घिसने पर रबड़ जैसा महसूस होगा और केमिकल जैसी स्मेल भी आएगी.
3. थोड़ा सा खोया आप हथेलियों पर लेकर छोटी गोली बनाएं. अगर मावे की गोली चिकनी और पूरी तरह से गोल न बने, टूटने लगे, उसमें दरार बने तो समझ लें कि ये खोया नकली है. इसमें कुछ ना कुछ मिलाया गया है.
4. मिठाई की दुकान से घर पर मिठाई बनाने के लिए जब भी आप मावा खरीदें तो थोड़ा सा टेस्ट करके भी देखें. असली होगा तो मुंह में जाते ही घुल जाएगा. नकली हुआ तो यह मुंह में चिपकने लगेगा.
5. मावा अगर शुद्ध हुआ तो ये 24 घंटे तक ही ठीक रहेगा और अशुद्ध और नकली खोया 6-7 दिनों तक खराब नहीं होता है.
6. शुद्ध खोये की खुशबू से दूध की खुशबू आती है, लेकिन नकली और मिलावटी मावे से कोई भी महक, सुगंध आती महसूस नहीं होगी.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
FIRST PUBLISHED : September 25, 2024, 08:54 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-6-tricks-to-check-khoya-or-mawa-adulteration-test-at-home-milawati-khoa-pahchanane-ke-tips-asli-nakli-mawa-ki-pahchan-kaise-kare-in-hindi-8716922.html
