अखंड प्रताप सिंह/कानपुर: गणेश चतुर्थी की धूम आजकल पूरे भारत में देखने के लिए मिल रही है. हर कोई बप्पा के रंग में रंगा है. अनोखे और स्वादिष्ट प्रसाद बप्पा को भोग लगाए जा रहे हैं. कानपुर में गणपति जी को भोग लगाने के लिए अनोखा मिठाई तैयार की जा रही है. 10 से 15 वैरायटी के मोदक तैयार किए जा रहे हैं. जिनका स्वाद चख आप भी दीवाने हो जाएंगे.
तैयार किए गए 10 से 15 प्रकार के मोदक
कानपुर के राहुल स्वीट्स द्वारा इस बार गणेश महोत्सव को देखते हुए खास मोदक तैयार किए गए हैं. 10 से 15 वैरायटी के मोदक तैयार किए गए हैं, जो हर दिन भगवान को अलग भोग लगाने के अनुसार भी तैयार किए गए हैं.
लोग अपनी पसंद के अनुसार मोदक ले सकते हैं. इन मोदकों के लिए दूर-दूर से डिमांड भी है और लोगों को यह बेहद पसंद आ रहे हैं. इन मोदक को बनाने में हर प्रकार का साफ सफाई और पूजा पाठ के अनुसार ही इनको तैयार किया गया है. मोदक का भोग गणपति बप्पा को लगाया जाता है, इसलिए इनकी साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ख्याल भी रखा गया है.
इसे भी पढ़ेंः मुंबई में देखने लायक होती है गणेश चतुर्थी की धूम, इन 5 पंडाल पर उमड़ती है भीड़, देखें PHOTOS
चॉकलेट स्ट्रौबरी और गुड़ वाले मोदक
बच्चों को गणपति भगवान का महोत्सव मनाने का बड़ा शौक रहता है और बच्चों को जो सबसे पसंद चीज होती है, वह चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी है. इसी को देखते हुए इस बार चॉकलेट स्ट्रौबरी जैसे फ्लेवर वाले मोदक तैयार हो रहे हैं. ताकि बच्चों को यह पसंद आए. इसके साथ ही शाही मोदक, ड्राई फ्रूट मोदक, बेसन वाला मोदक, इलायची मोदक समेत कई प्रकार के मोदक बनाए गए हैं .
कितनी है कीमत
इन मोदक के रेट की बात की जाए तो 540 रुपए से लेकर 580 रुपए तक आमतौर पर मोदक बेचे जा रहे हैं. इसके साथ ही ₹1100 तक ड्राई फ्रूट वाले मोदक और चांदी वाले मोदक बाजार में उपलब्ध है.
FIRST PUBLISHED : September 7, 2024, 11:19 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-silver-modak-for-ganesh-chaturthi-2024-at-kanpur-rahul-sweets-8664650.html
