Home Lifestyle Health रात में खाने के बाद भूलकर हाथ भी ना लगाएं ये चीजें,...

रात में खाने के बाद भूलकर हाथ भी ना लगाएं ये चीजें, ‘विष’ से भी खतरनाक! इन पांचों का रट लें नाम

0
15


रात का खाना खाने के बाद कुछ भी इधर-उधर का खाने की आदत आपकी सेहत और वजन दोनों के लिए हानिकारक हो सकती है. कई लोग डिनर के बाद ऐसे खाद्य पदार्थ खाते हैं, जो उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ खास खाद्य पदार्थों का सेवन रात में करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल वजन बढ़ता है बल्कि पाचन और नींद पर भी बुरा असर पड़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट कुनाल प्रजपत ने 5 चीजों से डिनर के बाद परहेज करने की सलाह दी है. आइए जानते हैं वो पांच चीजों के बारे में जिन्हें डिनर के बाद खाने से बचना चाहिए.

मीठी चीजें

मीठी चीजों में शुगर और कैलोरी अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है. रात में मीठी चीजें खाने से शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है, जिसे सोते समय बर्न करना मुश्किल होता है.

समस्या: पाचन धीमा हो जाता है, जिससे एसिडिटी और पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है.

कैफीन युक्त पेय पदार्थ

चाय या कॉफी जैसे कैफीन युक्त पेय पदार्थ नींद में खलल डाल सकते हैं और अनिद्रा का कारण बन सकते हैं.

समस्या: कैफीन मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है, जिससे वजन घटने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है.

तले हुए स्नैक्स

तले हुए स्नैक्स में ट्रांस फैट और कैलोरी अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने के साथ-साथ हार्ट संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न कर सकते हैं.

समस्या: पेट भारी महसूस होता है, जिससे नींद आने में दिक्कत हो सकती है.

दूध से बनी भारी मिठाई

दूध और चीनी से बनी मिठाइयों में कैलोरी अधिक होती है, जो पाचन तंत्र पर अतिरिक्त भार डालती हैं.

समस्या: पाचन तंत्र को अतिरिक्त काम करना पड़ता है, जिससे नींद में बाधा आती है.

चावल या पास्ता

चावल और पास्ता जैसे कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ रात में पचाने में भारी होते हैं.

समस्या: इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है और वजन बढ़ने का खतरा रहता है.

सही नाइट रूटीन

  • डिनर हल्का और पौष्टिक रखें. इसमें सब्जियां, दाल, और सलाद शामिल करें.
  • सोने से कम से कम 2 घंटे पहले भोजन कर लें, ताकि पाचन सुचारू रूप से हो सके.
  • डिनर के बाद ग्रीन टी या गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है.
  • सोने से पहले एक गिलास पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन में सहायता मिलती है.

इस तरह के आहार से आप न केवल वजन को नियंत्रित रख सकते हैं, बल्कि अपने पाचन और नींद की गुणवत्ता को भी सुधार सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-keep-away-from-these-five-things-after-dinner-no-more-worries-of-weight-gain-know-the-healthy-night-routine-from-the-experts-8670441.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version