Home Uncategorized रीवा का अनोखा शिव मंदिर, जहां दर्शन करने से ही मिट जाता...

रीवा का अनोखा शिव मंदिर, जहां दर्शन करने से ही मिट जाता है अकाल मृत्यु का भय, जानें पौराणिक कथा

0
1


homevideos

रीवा का अनोखा शिव मंदिर, दर्शन से खत्म हो जाता है अकाल मृत्यु का भय, जानें

X

रीवा का अनोखा शिव मंदिर, दर्शन से खत्म हो जाता है अकाल मृत्यु का भय, जानें

 

Shiva temples in Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा जिले की कई ऐसी खास चीजें हैं जिनकी चर्चा देश ही नहीं दुनिया भर में होती है. रीवा न केवल प्राकृतिक संपदाओं से बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी संपन्न है. रीवा में दुनिया का इकलौता महामृत्युंजय का मंदिर है. जिसे रीवा रियासत के महाराज विक्रमादित्य ने बनवाया था. इसकी धार्मिक मान्यता ऐसी है कि किसी भी शुभ काम की शुरुआत अगर महामृत्युंजय के दर्शन से हो तो सफलता जरूर मिलती है. यह अनोखा शिवलिंग रीवा जिले के किले परिसर में स्थित है. 1001 छिद्रों वाला यह शिवलिंग है, जो अलौकिक शक्ति देने वाला है. जहां हर दिन सैकड़ों की तादात पर भक्त भगवान महामृत्युंजय के दर्शन करने पहुंचते हैं. रीवा किला परिसर के महामृत्युंजय मंदिर में विराजे शिवलिंग की बनावट बिल्कुल अलग है. ऐसा शिवलिंग विश्व के किसी भी कोने में देखने को नहीं मिलेगा. भगवान महामृत्युंजय के सहस्त्र नेत्र धारी हैं. रीवा के भगवान महामृत्युंजय को लेकर लोगों में ऐसी मान्यता है कि भगवान महामृत्युंजय अकाल मृत्यु से बचाते हैं. साथ ही अगर कोई असाध्य बीमारी है तो उसे भी दूर करते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version