Last Updated:
February Monthly Horoscope 2026: फरवरी का महीना मेष, वृषभ और मिथुन राशिवालों के लिए शुभ फलदायी होगा. मेष राशिवालों को फरवरी में धन लाभ होगा, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. वृषभ राशि के जातक फरवरी में मकान, जमीन और नई कार का सुख प्राप्त कर सकते हैं, वहीं मिथुन राशिवालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन का फरवरी का मासिक राशिफल.
February Monthly Horoscope 2026: फरवरी का महीना मेष राशिवालों के लिए शुभ रहेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी. बिजनेस में मनचाहा लाभ होगा. अचानक धन लाभ का योग है. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. वहीं वृषभ वाले फरवरी में भूमि-भवन और वाहन सुख प्राप्त करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. आपके यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी. जबकि मिथुन राशि वालों को फरवरी में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. हालांकि आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए.
मेष मासिक राशिफल फरवरी 2026 (Aries Monthly Horoscope February)
गणेश कहते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए फ़रवरी माह की शुरुआत बेहद शुभ होगी. पहले ही सप्ताह में किसी अच्छी खबर के साथ खुशियां आपके जीवन में दस्तक देंगी. इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी. करिअर और कारोबार की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम को सीनियर सराहेंगे और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा. आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी. महीने के दूसरे सप्ताह में घर-परिवार से जुड़े मसलों को लेकर बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं. इस संबंध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपको तमाम चीजों को लेकर भले ही व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन समय आपके पक्ष में रहेगा.
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस समय मनचाहा लाभ होगा. बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा. सत्ता सरकार से जुड़े मामलों में भी लाभ होगा. फ़रवरी महीने के मध्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी. आपकी बात से कोई आपका अपना आहत हो सकता है. किसी के साथ की गई लूज टॉक आपकी छवि को खराब कर सकती है, इस बात का पूरा ध्यान रखें. प्रेम प्रसंग की दृष्टि से फ़रवरी का महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है. पूरे माह आपका लव पार्टनर आप पर प्रेम लुटाता हुआ नजर आएगा और उसके साथ आपकी बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. फ़रवरी महीने के उत्तरार्ध में होने वाली छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरंदाज कर दिया जाए तो सेहत की दृष्टि से फ़रवरी का महीना आपके लिए सामान्य रहने वाला है.
वृषभ मासिक राशिफल फरवरी 2026 (Taurus Monthly Horoscope February)
गणेश कहते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए फ़रवरी माह की शुरुआत बेहद शुभ साबित होगी. इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने के कारण आपके भीतर गजब का उत्साह देखने को मिलेगा. इस दौरान आप जिस काम को हाथ लगाएंगे उसमें आपको लोगों का सहयोग और सफलता मिलती दिखाई पड़ेगी. यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे तो यह समय आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है. इस दौरान भूमि-भवन और वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है. किसी भी बड़े फैसले को लेते समय घर-परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा. विशेष रूप से आपकी मां आपके साथ खड़ी नजर आएंगी. जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनकी लोकप्रियता में इजाफा होगा. लोग आपके नेतृत्व की सराहना करते हुए नजर आएंगे. माह के मध्य तक उन्हें कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है.
यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. इस दौरान आपको नौकरी के अच्छे आफर मिल सकते हैं. फ़रवरी के महीने का उत्तरार्ध भी आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है और इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र से लेकर घर-परिवार में सभी का साथ मिलता नजर आएगा. प्रेम संबंध की दृष्टि से फ़रवरी का महीने की शुरुआत आपके लिए शुभ कही जाएगी. यदि आपकी अपने लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो फ़रवरी महीने की शुरुआत में ही सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आप अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे. इस माह परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करके उस पर विवाह की मुहर भी लगा सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. फ़रवरी महीने के मध्य में हमसफर के साथ लंबी या छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं. सेहत की दृष्टि से देखें तो आपके लिए फ़रवरी का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है. इस दौरान अपने खान-पान पर विशेष ख्याल रखें और मौसमी बीमारी से बच कर रहें. सबसे अहम बात अपनी दिनचर्या को सही रखें.
मिथुन मासिक राशिफल फरवरी 2026 (Gemini Monthly Horoscope February)
गणेश कहते हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए फ़रवरी का महीना शुभता और लाभ लिए है. माह की शुरुआत में ही लंबे समय से अटके किसी काम के पूरे होने पर आप हर्ष का अनुभव करेंगे. इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. असम्भव सा लगने वाला कार्य भी आप अपने सीनियर और जूनियर की मदद से करने में कामयाब हो जाएंगे. विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. माह के दूसरे सप्ताह घर-परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न होगा. जिसमें घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. माह के मध्य में अचानक से आई जीवन से जुड़ी किसी बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि आप अपने विवेक और पिता से मिले सहयोग की मदद से उसका हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे.
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान धन का लेन-देन या फिर निवेश करते समय बेहद सावधानी बरतें. फ़रवरी महीने का उत्तरार्ध पूर्वार्ध की तरह आपके लिए अनुकूल साबित होगा. इस दौरान आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे और धन लाभ होगा. इस माह के मध्य में आपको अपने प्रेम संबंध पर विशेष ध्यान देने की जरूर रहेगी. इस दौरान आपके लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है. ऐसे में आप अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें. यदि आप विवाहित हैं तो अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय जरूर निकालें. माह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर घूमने-फिरने निकल सकते हैं. मिथुन राशि के जातकों को इस महीने अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए. यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो तो उसे हल्के में न लें और उसका समय पर इलाज करवाएं, अन्यथा आपके लिए न सिर्फ वह शारीरिक कष्ट का कारण बनेगी बल्कि बाद में उसके लिए आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं.
About the Author
चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/monthly-horoscope-february-2026-mesh-vrishabh-mithun-masik-rashifal-aries-taurus-gemini-zodiac-predictions-10125471.html
