राजस्थान की यह क्लासिक सब्ज़ी स्वाद, सुगंध और मसालों का परफेक्ट मेल है. कम सब्ज़ी वाले इलाकों में भी यह आसानी से बन जाती है, क्योंकि इसमें दही, बेसन और मसालों से स्वाद तैयार होता है
सामग्री (4 लोगों के लिए)
गट्टे बनाने के लिए:
बेसन – 1 कप
अजवाइन – ½ चम्मच
लाल मिर्च – ½ चम्मच
हल्दी – ¼ चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
दही – 2 चम्मच
तेल – 1 चम्मच
पानी – आवश्यकतानुसार
ग्रेवी के लिए:
दही – 1 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
हल्दी – ½ चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च – ½ चम्मच
जीरा – ½ चम्मच
राई – ½ चम्मच
हींग – चुटकीभर
तेल/घी – 2 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
गट्टे की सब्ज़ी बनाने की विधि
1. गट्टे तैयार करें
बेसन में नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, दही और थोड़ा तेल मिलाएं.
पानी डालते हुए सख्त आटा गूंधें.
इसकी लंबी‑लंबी रोल (सिलेंडर) बना लें.
इन्हें गर्म पानी में 7–8 मिनट उबालें.
ठंडा होने पर छोटे‑छोटे टुकड़ों में काट लें, इन्हें ही गट्टे कहते हैं.
2. ग्रेवी तैयार करें
एक बाउल में दही को हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक के साथ फेंट लें.
पैन में तेल/घी गरम करें, राई‑जीरा चटकाएं और हींग डालें.
अब दही का मिश्रण डालकर 2–3 मिनट लगातार चलाते हुए पकाएं.
आवश्यकतानुसार पानी डालें और उबाल आने दें.
3. गट्टे डालें और पकाएं
उबले हुए गट्टों को ग्रेवी में डालें.
8–10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं ताकि गट्टे मसाले अच्छी तरह सोख लें.
ऊपर से थोड़ा घी डालें, राजस्थानी स्वाद दोगुना हो जाएगा.
कैसे परोसें?
बाजरा रोटी
तंदूरी रोटी
फूली हुई पूरी
या जीरा राइस
हर चीज़ के साथ गट्टे की सब्ज़ी का स्वाद अनोखा लगता है.
गट्टे की सब्ज़ी बनाना जितना आसान है, उतनी ही स्वादिष्ट भी. एक बार यह दही‑बेसन वाली रेसिपी घर पर बनाकर देखें. आप भी कहेंगे, “वाह! बिल्कुल असली राजस्थानी स्वाद.”
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-to-enhance-the-taste-of-rajasthani-gatte-ki-sabzi-follow-these-steps-to-make-it-ws-el-10122423.html
