Last Updated:
Garlic Pickle Recipe: अगर आप झटपट, स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ता चाहते हैं, तो मुनस्यारी स्टाइल लहसुन का अचार बेहतरीन विकल्प है. सरसों के तेल और पहाड़ी मसालों से बना यह अचार स्वाद के साथ पाचन और इम्युनिटी को भी मजबूत करता है.
बागेश्वर: अगर आप रोज-रोज नाश्ते में सब्जी बनाने का झंझट नहीं पालना चाहते और कुछ ऐसा चाहते हैं जो जल्दी बने, स्वादिष्ट हो साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. तो मुनस्यारी स्टाइल लहसुन का अचार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. कुमाऊं क्षेत्र में पुराने समय से लहसुन का अचार पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है. जिसमें स्थानीय मसालों, जड़ी-बूटियों और शुद्ध सरसों के तेल का यूज होता है. मुनस्यारी क्षेत्र में बनाएं जाने वाले इस अचार की खासियत यह है कि यह न सिर्फ खाने में तीखा और टेस्टी होता है, बल्कि आयुर्वेदिक गुणों से भी भरपूर होता है. लहसुन जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है, वहीं सरसों का तेल और पहाड़ी मसाले पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं.
बागेश्वर आए मुनस्यारी के स्थानीय निवासी लक्ष्मण बोनाल ने बताया कि इस अचार को बनाने के लिए 500 ग्राम छिला हुआ और अच्छी तरह सूखा लहसुन, करीब 200 से 250ML शुद्ध सरसों का तेल, पीली सरसों, मेथी दाना, सौंफ, अजवाइन, कलौंजी और एक चुटकी हींग की जरूरत होती है. इसके अलावा हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, काला नमक, साधारण नमक और स्वादानुसार सिरका या नींबू का रस लिया जाता है. सबसे पहले लहसुन को छीलकर धो लें और कपड़े पर फैलाकर अच्छी तरह सुखा लें. नमी रह जाने से अचार जल्दी खराब हो सकता है. इसके बाद मेथी, सौंफ और सरसों के दानों को हल्का भूनकर ठंडा होने पर दरदरा पीस लें.
अब कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल से हल्का धुआं उठने लगे, तो आंच धीमी कर दें और लहसुन की कलियां डालकर 4-5 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. ध्यान रखें कि लहसुन ज्यादा न गलने पाए. इस प्रकिया को आप चाहें तो अपना सकते हैं. नहीं तो लहसुन को मसालों के साथ सीधे जार में भरकर 10-15 धूप दे सकते हैं. जिससे मसाले लहसुन में अच्छी तरह समा जाते हैं. मुनस्यारी में कई परिवार इसमें स्थानीय जम्बू का तड़का भी लगाते हैं, जो इस अचार को विशिष्ट पहाड़ी स्वाद देता है. यह अचार नाश्ते में पराठे, रोटी या सादी दाल-चावल के साथ भी बेहद स्वादिष्ट लगता है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-munsyari-style-garlic-pickle-recipe-healthy-traditional-kumaon-flavor-local18-10122438.html
